टिमिन्स क्यों चुनें?
टिमिन्स शहर (City of Timmins) आपका स्वागत करता है तथा सुरक्षित समुदायिक जीवन के हर पहलू की संतुलित जीवन शैली प्रदान करता है। जीवंत, प्रगतिशील और जोशीले समुदाय वाला, टिमिन्स वाणिज्य, कार्य करने, सीखने, आपके परिवार के उत्थान तथा आपको अपने स्वप्निल जीवन को जीने के लिए एक आदर्श परिदृश्य उपलब्ध कराता है।
यह शहर एक छोटी नगरी की अनुभूति के साथ ग्रामीण और शहरी दोनों वातावरण प्रदान करता है, जहाँ लोग मित्रवत रहते हैं, व्यवसाय फलता-फूलता है और जहाँ आरामदायक जीवन-शैली के लिए बड़ी संख्या में अनिवार्य सेवाएँ और आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
समृद्ध इतिहास और परम्परा, तथा विशिष्ट संस्कृति व पहचान वाला, टिमिन्स एक खुले विचारों वाला समुदाय है जहाँ लोग एक-दूसरे के प्रति सम्मान, विविध सांस्कृतिक और भाषायी समुदाय को मान्यता देते हैं। जिन लोगों ने इस क्षेत्र को अपना घर बनाया है उनके द्वारा मनायी जाने वाली सांस्कृतिक विरासत और परम्पराओं में भाग लेकर स्थानीय निवासी आनंद लेते हैं। सांस्कृतिक विविधता को एक महत्त्वपूर्ण सामुदायिक संसाधन के रूप में आंका गया है जो नवीनता लाने, सृजित करने और सीखने की क्षमता को बढ़ाता है तथा उस जीवन की गुणवत्ता में योगदान करता है, जिसका हम आनंद लेते हैं। हम समुदाय में, हमारे नवागंतुकों द्वारा लाई गई प्रतिभा, कौशल और ऊर्जा का स्वागत करते हैं।
हमारे समुदाय की जनसंख्या विविध प्रकार की है। टिमिन्स के 50% से अधिक निवासी धाराप्रवाह द्विभाषी (अंग्रेज़ी और फ्रांसीसी) हैं, जोकि मॉन्ट्रियल और ओटावा सहित कनाडा के प्रमुख द्विभाषी शहरों की तुलना में उत्कृष्ट है। टिमिन्स यूरोपियन, एशियाई और आदिवासी समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले दर्जनों सक्रिय सांस्कृतिक समूहों का परिचारक है तथा यह कई सांस्कृतिक और पर्यटक आकर्षण केन्द्रों और संग्रहालयों का घर है।
सामरिक दृष्टि से उत्तर-पूर्वीय ओन्टारियो, कनाडा के मध्य में स्थित टिमिन्स में दक्षिणी ओन्टारियो के अधिक घनी आबादी वाले क्षेत्र से वायुयान, बस और ट्रेन से आसानी से पहुँचा जा सकता है। पूर्णतया अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण, टिमिन्स कनाडा के सबसे बड़े शहरों में से एक है तथा यहाँ लगभग 45000 लोग रहते हैं। निःसंदेह, हमारा शहर आपको स्थापित होने, विकास करने और एक्सप्लोर (खोज-बीन) करने के लिए पर्याप्त अनुकूल स्थान और वातावरण प्रदान करता है। उत्तरी ओन्टारियो के पाँच सबसे बड़े केन्द्रों में से एक, टिमिन्स, पाँच सौ से अधिक झीलों, नदियों तथा धाराओं और आदिम जंगलों से घिरा एक गतिशील क्षेत्रीय केन्द्र, परिष्कृत और संपन्न नगरपालिका है। सैंकड़ों किलोमीटर के मार्ग सुरम्य, कैम्पग्राउंड, प्रोविंशियल (प्रांतीय) पार्क और जन-शून्य क्षेत्र तथा स्वच्छ हवा से भरपूर और कुछ ही मिनटों की पहुँच के भीतर स्थित डाउनटाउन व्यापार केन्द्र वाला टिमिन्स शहर वास्तव में आपके लिए हर प्रकार से सुखदायक है।
आप चाहे आउटडोर (बाहरी) चहेता हों या फुरसत के खेलों का आनंद लेने वाले हों, आप सभी की मनोरंजन संबंधी जरूरतों के लिए टिमिन्स में प्राकृतिक छवि तथा खेलकूद और स्वास्थ्य की अत्याधुनिक सुविधाएँ हैं। यहाँ कई क्लब और संगठन हैं जो युवा और वयस्कों दोनों को खेलों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए अवसर देते हैं। विविधतापूर्ण सांस्कृतिक वातावरण प्रदान करने वाला टिमिन्स विविध प्रकार की पसन्द के रेस्तराँ (रेस्टोरेंट), समारोहों और सांस्कृतिक संगठनों का घर है।
टिमिन्स शहर सीखने के लिए पूर्ण परिदृश्य प्रदान करता है। क्षेत्र में 20 से अधिक प्राथमिक और हाई स्कूल होने से, आप अपने बच्चे के लिए सही शिक्षा पाने के बारे में आश्वस्त हो जाते हैं। कॅरियर के विकास और अच्छी पोस्ट-सेकेंडरी शिक्षा के लिए काफी अवसर हैं। टिमिन्स में, दो कॉलेज, फ्रेंच-भाषा विश्वविद्यालय, कॉन्टैक्ट नॉर्थ [Contact North (दूर शिक्षा तथा प्रशिक्षण केन्द्र)], अंग्रेज़ी–भाषा विश्वविद्यालय के प्रोग्राम एक्सेस तथा पूर्ण अधिकृत शिक्षण अस्पताल हैं जो जीवन-भर सीखने के अवसर प्रदान करते हैं।
टिमिन्स शहर न केवल उद्योग, वाणिज्य, वितरण, और वित्त का केन्द्र है बल्कि यह क्षेत्र में सांस्कृतिक और स्वास्थ्य देखभाल का भी सक्रिय केन्द्र है। इसकी सामरिक स्थिति के कारण, स्थानीय कंपनियाँ बाहर के समुदायों को उल्लेखनीय रूप से व्यापार के लिए आकर्षित करती हैं। टिमिन्स, सम्पूर्ण कोक्रेन जिले (Cochrane District), जेम्स बे कॉस्टल (तटीय) क्षेत्र (James Bay Coastal area), तथा समीपवर्ती समुदायों जैसे चैपलू (Chapleau) और किर्कलैंड लेक (Kirkland Lake) के उपभोक्ताओं को आकर्षित करता है। क्षेत्रीय बाजार की राज्य क्षेत्र में लगभग 118,000 व्यक्ति हैं।
टिमिन्स की अर्थव्यवस्था खनन और वानिकी पर आधारित संसाधनों द्वारा संचालित है। विविधतापूर्ण अर्थव्यवस्था में योगदान करने वाले कार्यबल के बड़े भाग में फुटकर (रिटेल) व्यापार, निर्माण, व्यापार सेवाएँ, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवाएँ, औद्योगिक आपूर्तिकर्ता, दूरसंचार, शिक्षा और पर्यटन क्षेत्र शामिल हैं।
हमारे समुदाय की सामर्थ्य इसे वाणिज्य और औद्योगिक विकास का प्रमुख स्थान बनाती है। हमारी अर्थव्यवस्था की शक्ति से लाभान्वित नए और मौजूदा व्यवसाय से टिमिन्स लगातार फल-फूल रहा है। कारोबार के विकास और उद्यमशीलता के लिए यह शहर एक आदर्श स्थान है और यह विशिष्ट आर्थिक लाभ उपलब्ध कराता है जिससे उद्यमी अपने कारोबार में प्रतिस्पर्धा करते हुए ठोस संसाधन–आधारित उद्योग, सुशिक्षित द्विभाषी कार्यबल, श्रेष्ठ दूरसंचार अवसंरचना और विविध प्रकार के पोस्ट सेकेंडरी संस्थान उपलब्ध कराता है।
हमारा समुदाय, स्वास्थ्य देखभाल सेवा प्रदाताओं के एक बड़े नेटवर्क से लाभान्वित है, जो ऐसी स्वास्थ्य देखभाल सेवाएँ प्रदान करने के लिए समर्पित हैं जोकि हमारे समुदाय की जरूरतों के अनुरूप हैं। टिमिन्स एंड डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल (Timmins and District Hospital) उत्तर में सबसे बड़े अस्पतालों में से एक है जो चिकित्सा, सर्जिकल (शल्य-चिकित्सा संबंधी), जटिल, नवजात, बाल-चिकित्सा और दीर्घकाल तक देखभाल के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराता है। यह अस्पताल अत्याधुनिक दूरसंचार, नैदानिक उपकरण, नेटवर्किंग डॉक्टरों, चिकित्सकों (मेडिकल प्रैक्टिसनरों) और कनाडा भर के विशेषज्ञों के संबध में अग्रणी है। अनेकों विशेषज्ञों, पारिवारिक चिकित्सकों, वॉक-इन क्लीनिक और विभिन्न स्वास्थ्य देखभाल सेवा प्रदाताओं के होते हुए, टिमिन्स आपकी और आपके प्रियजनों की अच्छी तरह से देखभाल करेगा।
यहाँ सब कुछ है, आपकी प्रतीक्षा में!
टिमिन्स शहर अनेक प्रकार के अवसरों और बहुत से गुणों से भरपूर है जोकि हमारे समुदाय को रहने, काम करने, खेलने और परिवार का पालन-पोषण करने के लिए अच्छा स्थान बनाता है। उत्तर की ताज़ी हवा में गहरी साँस लें और रोजगार व व्यवसाय के असीमित विकल्पों, मनोरंजन संबंधी अवसरों, उच्च श्रेणी की सांस्कृतिक गतिविधियों और आधुनिकतम स्वास्थ्य देखभाल के साथ जीवन की उत्कृष्ट गुणवत्ता का आनंद उठाएँ।
टिमिन्स पसंदीदा गंतव्य है..... और हम आपको टिमिन्स में रहने के लिए आमंत्रित करते हैं।


Chinese
Hindi
Japanese
Romanian
Russian
Spanish






